फैलता ओमिक्रॉन: महाराष्ट्र में 7 नए मरीज, 3 साल की बच्ची संक्रमित; दिल्ली में अब 2 केस

author-image
एडिट
New Update
फैलता ओमिक्रॉन: महाराष्ट्र में 7 नए मरीज, 3 साल की बच्ची संक्रमित; दिल्ली में अब 2 केस

मुंबई. कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के नए केस मिल रहे हैं। एक बार फिर महाराष्ट्र हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां 10 दिसंबर को 7 नए केस मिले हैं। इनमें से 3 केस मुंबई और 4 केस पिंपरी चिंचवाड़ महानगरपालिका में मिले। मुंबई में मिले संक्रमितों की उम्र 48, 25 और 37 साल है। ये तीनों तंजानिया, यूके और साउथ अफ्रीका से आए हैं। पिंपरी चिंचवाड़ में मिले चारों केस नाइजीरियन महिला के साथ कॉन्टेक्ट में आए थे। यहां एक 3 साल की बच्ची में भी ओमिक्रॉन संक्रमण मिला है।ओमिक्रॉन (mumbai omicron cases) के केस आने के बाद महाराष्ट्र सरकार एक्शन में आ गई है। यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा रैली, जुलूस पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 17 केस सामने आ चुके हैं। दिल्ली में एक और केस मिला है, जिसके बाद यहां 2 ओमिक्रॉन मरीज हो गए हैं।

मुंबई में इन 2 वजहों से धारा 144 लागू

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में दो वजहों से धारा 144 लागू की गई है। पहली वजह- मुंबई में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की रैली होनी है। इसके लिए तमाम कार्यकर्ता मुंबई आ रहे हैं। हालांकि, इस रैली को अनुमति नहीं दी गई है। ये रैली मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर की जानी है। दूसरी वजह- शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान पर बीजेपी ने मुंबई में प्रदर्शन का ऐलान किया है। 

गुजरात में 2 और केस मिले

10 दिसंबर को ही गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन के दो केस मिले थे। यहां पहले संक्रमित आए शख्स की पत्नी और साले की रिपोर्ट भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिली। यह व्यक्ति जिम्बाब्वे से लौटकर आया था। कुछ दिनों पहले ही इसकी रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई थी।

भारत में ओमिक्रॉन के अब तक 32 केस

राज्य

केस महाराष्ट्र 17 राजस्थान 9 गुजरात 3 दिल्ली 2 कर्नाटक 2

राहत की बात ये है कि राजस्थान में सभी 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। महाराष्ट्र के पुणे में भी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर कर्नाटक से एक ओमिकॉन मरीज दुबई भाग गया है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

सरकार की सख्ती महाराष्ट्र नया हॉटस्पॉट Omicron tough Decision Uddhav govt 3 year old girl infected 7 new patients कोरोना का नया वैरिएंट spreads India maharashtra The Sootr ओमिक्रॉन